Site icon Dainik Savera Times

बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, महिला तीर्थयात्री की मौत, 16 लोग घायल

Jharkhand road accident

Jharkhand road accident

नेशनल डेस्क: उत्तराखंड के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना ज्योर्तिमठ के पास पैनी नामक स्थान पर हुई, जहां तीर्थयात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई और 16 अन्य यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर गाजियाबाद से बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहा था। वाहन में चालक सहित कुल 18 लोग सवार थे। सुबह के समय अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि कई यात्री वाहन के अंदर फंस गए और उन्हें चोटें आईं।

ये भी पढ़ें: ट्रंप का बड़ा बयान- भारत ने कई सालों तक अमेरिका का फायदा उठाया, अब सब उलट होगा

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। बचाव दल ने वाहन में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे में गाजियाबाद निवासी महिला तीर्थयात्री आरती की मौत हो गई। वहीं 16 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ घायलों को गंभीर चोटें आने की भी जानकारी सामने आई है।

प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। चारधाम यात्रा के दौरान इस हादसे ने श्रद्धालुओं और उनके परिजनों को झकझोर कर रख दिया है। प्रशासन ने यात्रियों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: लव, ब्रेकअप और मर्डर… सनकी प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

Exit mobile version