Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय खिलाड़ियों ने अनोखे ढंग से दिया पूर्व प्रधानमंत्री को सम्मान, ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक सात विकेट पर बनाये 454 रन 

December 27, 2024

भारतीय खिलाड़ियों ने अनोखे ढंग से दिया पूर्व प्रधानमंत्री को सम्मान, ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक सात विकेट पर बनाये 454 रन 

Manmohan Singh : ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को लंच तक सात विकेट पर 454 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। लंच के समय पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ 139 और मिचेल स्टार्क 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

टेस्ट में अपना 34वां शतक पूरा करने वाले स्मिथ ने कप्तान पैट कमिंस के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। उन्होंने स्टार्क के साथ अब तक 43 रन की अटूट साझेदारी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने इस सत्र में सिर्फ एक विकेट गंवाकर 143 रन बनाये। भारत को दिन के शुरुआती सत्र में एकमात्र सफलता रविंद्र जडेजा ने कमिंस (49) को आउट कर दिलायी।

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को बाजू पर काली पट्टी बांध कर मैदान पर उतरे। भारत के आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में बृहस्पतिवार रात को दिल्ली में निधन हो गया। वह 2004-14 के दौरान भारत के प्रधानमंत्री थे। उन्हें 1991 में भारत के आíथक उदारीकरण के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है।

BCCI ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय टीम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की याद में सम्मान के तौर पर बाजू पर काली पट्टी बांध रही है।’’ ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन की शुरुआत छह विकेट पर 311 रन से आगे से की है।

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें