नई दिल्लीः विदेश मंत्रालय से जुड़ी आज संसदीय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) के मौजूदा हालात पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। बैठक में अधिकारियों द्वारा पश्चिम एशिया में चल रही स्थिति के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। इस क्षेत्र में तनाव और हालात को देखते हुए भारत की स्थिति और रणनीति पर भी बात होगी।
वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे मौजूद
इस बैठक में विदेश सचिव के साथ-साथ कई बड़े और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। ये सभी मिलकर समिति के सदस्यों को ताज़ा स्थिति से अवगत कराएंगे और सवालों के जवाब देंगे।
फंसे भारतीयों पर खास ध्यान
मिडिल ईस्ट में जो भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं, उनके बारे में भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। सरकार उनकी सुरक्षा और वापसी के लिए क्या कदम उठा रही है, इस पर भी जानकारी दी जाएगी।
पश्चिम एशिया के लिए बढ़ाई गई उड़ानें
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस आज पश्चिम एशिया के लिए कुल 50 उड़ानें चलाएंगे। इसमें नियमित (शेड्यूल) और अतिरिक्त (नॉन-शेड्यूल) दोनों तरह की उड़ानें शामिल हैं। जेद्दा और मस्कट के लिए नियमित उड़ानें जारी रहेंगी। यूएई और सऊदी अरब के लिए 24 अतिरिक्त विशेष उड़ानें भी चलाई जाएंगी। इन उड़ानों का मकसद वहां मौजूद भारतीयों की मदद करना और यात्रा को आसान बनाना है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...