Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मानसिक रूप से विकलांग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, पिता ने बनाया था हवस का शिकार

January 5, 2024

मानसिक रूप से विकलांग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, पिता ने बनाया था हवस का शिकार

बेलगावी : कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी मानसिक रूप से विकलांग बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे गर्भवती कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना तब सामने आई जब पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया।

पीड़िता बिन मां की बच्ची थी और स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। पीड़िता के गर्भवती होने की आशंका पर स्थानीय लोगों ने आशा कार्यकर्ताओं को सूचना दी। जब आशा कार्यकर्ताओं ने पीड़िता के गर्भवती होने की पुष्टि की तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

संदेह के बाद डीएनए टेस्ट कराया गया, जिसमें पुष्टि हुई कि पिता ही आरोपी है। बेलगावी के पुलिस आयुक्त सिद्धारामाप्पा ने कहा कि एनजीओ की शिकायत के बाद जांच की गई। जांच से पता चला कि उसके पिता ही दोषी हैं। मामले को लेकर पुलिस पहले ही कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें