Site icon Dainik Savera Times

सास को कफ सिरप में दे दिया जहर, मायके निकल गई बहू

mother-in-law-was-poisoned-with-cough-syrup

mother-in-law-was-poisoned-with-cough-syrup

Mother-in-law was poisoned with cough syrup : मेरठ। सास ने भूख लगने पर रोटी मांगी तो गुस्साई बहू ने सास को बुरा-भला कहा। इसके बाद वृद्धा ने खांसी की दवा मांगी तो बहू ने कफ सिरप में जहर मिलाकर पिला दिया। हालत बिगड़ी तो स्वजन उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने जहर से हालत बिगड़ने की बात कही तो स्वजन चौंक गए।

जहर देने का आरोप, बहू के खिलाफ शिकायत

मां को दवा में जहर पिलाने का आरोप लगाते हुए पति ने थाने में पत्नी के खिलाफ शिकायत दी है। घटना के बाद बहू अपने मायके चली गई। पुलिस जांच कर रही है। जुल्फिकार की शादी डेढ़ साल पहले फलक से हुई थी। शादी के बाद से ही सास-बहू में अनबन रहती है। रात को जुल्फिकार की 60 वर्षीय मां सायरा ने खाना मांगा। फलक ने खाना देने के बजाय सास को बुरा-भला कहना शुरू कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच तकरार हो गई। बाद में बहू के व्यवहार से आहत सायरा ने खाना खाने से ही इनकार कर दिया।

सास की बिगड़ी हालत, डॉक्टर ने की पुष्टि

उन्होंने कुछ देर बाद फलक से खांसी की दवा देने को कहा। आरोप है कि फलक ने कफ सिरप में जहर मिलाकर उन्हें पिला दिया। कुछ ही देर में सायरा की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया और बताया कि जहर के प्रभाव से उनकी हालत बिगड़ी है। परिजनों ने सायरा से इस बारे में पूछा तो उन्होंने पूरी बात बता दी। जुल्फिकार ने घर पहुंचने के बाद पत्नी फलक से इस बारे में पूछताछ की तो दोनों में झगड़ा हो गया।

मां को अस्पताल से छुट्टी, जांच के बाद कार्रवाई

फलक की सूचना पर मायके वाले पहुंचे और उसे साथ ले गए। आज मां को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इंस्पेक्टर सुमित कुमार का कहना है कि जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read :

Exit mobile version