MP Police Recruitment 2025 : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि राज्य में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) और सूबेदार के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर 2025 तय की गई है। इसके बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…
वैकेंसी डिटेल्स
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 500 पदों को भरा जाएगा। इनमें से 100 पद सूबेदार के लिए और 400 पद असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के लिए निर्धारित हैं। यह भर्ती पुलिस विभाग में की जा रही है, जिसका उद्देश्य सुरक्षा बलों में रिक्तियों को भरना और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना है।
ये भी पढ़े : NOC करवाने वालों के लिए खास खबर: जानिए क्या है नया पंगा
सैलरी स्ट्रक्चर
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सूबेदार पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹36,200 से ₹1,14,800 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। वहीं, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के लिए ₹19,500 से ₹62,000 रुपये तक का वेतनमान निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, चयनित उम्मीदवारों को भत्ते और अन्य सुविधाएं भी सरकारी नियमों के तहत प्राप्त होंगी।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को आवेदन के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे
1. सबसे पहले उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर “ASI & Subedar Recruitment 2025” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें।
6. अंत में, भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
ये भी पढ़े : पंजाब में भारी बारिश का कहर: ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय प्रशासन अलर्ट

