नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है, जिन्होंने आर्ट्स, कॉमर्स, ह्यूमैनिटी, सोशल साइंस या लॉ जैसे विषयों में पढ़ाई की है और शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड
आयोग के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 जनवरी 2026 को किया जाएगा। वहीं उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 26 दिसंबर 2025 से वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
ये भी पढ़ें: रूस से 10,000 करोड़ की मिसाइलें खरीदेगा भारत! वायुसेना की ताकत में होगा इजाफा
शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (पीजी) होनी जरूरी है। साथ ही एम.फिल या पीएचडी डिग्री धारक उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीदवार ने NET, SLET या SET परीक्षा पास की होनी चाहिए। इसके अलावा मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य हैं।
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। हालांकि, एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
चयन दो चरणों में किया जाएगा, जिसमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। दोनों चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
आवेदन शुल्क
मध्य प्रदेश के एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹250 और अन्य सभी वर्गों के लिए शुल्क ₹500 है।
ये भी पढ़ें: आमने-सामने हुए लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग, वायरल ऑडियो में हरि बॉक्सर ने कहा- हमले का जवाब गोली से देंगे
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार ₹57,700 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
आवेदन करने की प्रक्रिया
1. उम्मीदवार mppsc.mp.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
2. Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगी गई सभी जानकारी और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
4. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
5. फॉर्म को सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकाल लें।