Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘IND vs NZ मैच के दौरान नापाक घटना को अंजाम दिया जाएगा’…मुंबई पुलिस को मिली धमकी

November 15, 2023

‘IND vs NZ मैच के दौरान नापाक घटना को अंजाम दिया जाएगा’…मुंबई पुलिस को मिली धमकी

मुंबई : भारत बनाम न्यूजीलैंड का सेमीफइनल मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी दौरान मुंबई पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से धमकी भरा संदेश मिला है। जिसके बाद मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है। हरकत में आते हुए मुंबई पुलिस ने एक बयान जारी कर सभी को सुरक्षित और सावधान रहने का निर्देश दिया है।

संदेश के साथ, मुंबई पुलिस को कथित तौर पर अज्ञात प्रेषक से बंदूक, हथगोले और गोलियों की तस्वीरें मिलीं। धमकी भरे संदेश के तुरंत बाद, मुंबई पुलिस ने स्टेडियम और उसके आसपास के अन्य इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

मुंबई पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि “एक अज्ञात व्यक्ति ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मुंबई पुलिस को धमकी भरा संदेश पोस्ट किया कि आज वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के दौरान एक नापाक घटना को अंजाम दिया जाएगा। स्टेडियम के आसपास के इलाके और आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उस व्यक्ति ने अपने पोस्ट पर मुंबई पुलिस को टैग किया था और एक तस्वीर में बंदूक, हथगोले और गोलियां दिखाई थीं”।

वहीं ताजा मिली जानकारी के अनुसार भारत-न्यूजीलैंड मैच में रुकावट की धमकी देने वाली सोशल मीडिया पोस्ट फर्जी बताई जा रही है।

We are now on WhatsApp. Click to Join

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें