Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

होटल व्यवसायी से पैसे ऐंठने की कोशिश में मुंबई की महिला गिरफ्तार

February 23, 2024

होटल व्यवसायी से पैसे ऐंठने की कोशिश में मुंबई की महिला गिरफ्तार

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में ‘हनी ट्रैप’ की एक घटना में शहर के अंधेरी इलाके में एक होटल व्यवसायी से शारीरिक संबंध बनाने के बाद उससे 15 करोड़ रुपये वसूलने की कोशिश करने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। निकिता शाम दाधीच उर्फ ?किमाया कपूर नाम की महिला फिलहाल पुलिस हिरासत में है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता एक होटल व्यवसायी है और निकिता उसके पास निजी सचिव की नौकरी के लिए आई थी। इस बीच उसने उसके करीब आकर उसका विश्वास हासिल करने की कोशिश की। अंतरंग होने के बाद जनवरी में उसने होटल मालिक को अपने घर बुलाया और चाय के बहाने उसे बेहोशी की दवा दे दी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह अपने मोबाइल फोन पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रही है।
उसने उसे 15 करोड़ रुपये नहीं देने पर सोशल मीडिया पर उसके परिवार और रिश्तेदारों को वीडियो भेजकर बदनाम करने की धमकी दी थी। उसने उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज कराने की भी धमकी दी।

लगातार ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली की धमकियों के बाद, होटल व्यवसायी ने अंबोली पुलिस को घटना बताई, जिसने निकिता के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें