Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : कोर्ट में पेशी पर आए ‘कातिया’ की हत्या

Italy Murder Case

Italy Murder Case

सोनीपत। खरखौदा अदालत परिसर पेशी पर आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े वारदात होने से अदालत परिसर में सनसनी फैल गई। लोग डर से इधर-उधर निकलने लगे।

चल रहा था दहेज प्रताड़ना का केस

झज्जर के सेक्टर-37सी गाड़ौली खुर्द गुरुग्राम निवासी नीरज उर्फ कातिया की शादी सोनीपत के किढ़ोली गांव निवासी नीतू में हुई थी। उसका ससुराल के साथ विवाद चल रहा था। नीतू ने पति नीरज पर फरवरी 2019 में दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। शनिवार को नीरज उसी मामले में पेशी भुगतने खरखौदा कोर्ट पहुंचे थे।

घात लगाकर बैठे थे हमलावर

बताया गया है कि अदालत में पेशी के बाद जब नीरज कोर्ट परिसर से बाहर निकले और साथ लगते लघु सचिवालय के गेट के समीप पहुंचे तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने पहले उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। बाद में उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक चली गोलियों से पूरा परिसर गूंज उठा। करीब चार–पांच गोलियां लगने से नीरज लहूलुहान होकर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर ब्रेजा कार में सवार होकर आए थे।

साथी नहीं संभाल पाए नीरज को

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेहद तेजी से मौके से भाग निकले। घटना के दौरान नीरज के साथ उनके कुछ साथी भी मौजूद थे, जिन्होंने उसे बचाने और संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दिनदहाड़े अदालत परिसर में हुई हत्या की सूचना मिलते ही एसीपी जोगिंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। हमलावरों की तलाश में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं अदालत परिसर में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Exit mobile version