Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुस्लिम जोड़े ने हिमाचल के मंदिर में किया निकाह

March 6, 2023

मुस्लिम जोड़े ने हिमाचल के मंदिर में किया निकाह

रामपुर (शिमला) : एक मुस्लिम जोड़े ने यहां विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा संचालित एक मंदिर में सोमवार को निकाह किया। शिमला जिले के इस छोटे से शहर के सत्यनारायण मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का एक कार्यालय है। इसके पास एक मस्जिद भी है, लेकिन दूल्हा-दुल्हन के परिवारों ने निकाह के लिए मंदिर को चुना।

एक मौलवी ने दो वकीलों और दो गवाहों की मौजूदगी में निकाह पढ़ाया। मंदिर में बारात का पारंपरिक हिंदू तरीके से स्वागत किया गया। मंदिर न्यास ने बताया कि हिंदू संगठनों ने इस निकाह का समर्थन किया। दूल्हा सिविल इंजीनियर है और दुल्हन ने एमटेक की डिग्री प्राप्त की है। मंदिर न्यास के महासचिव विनय शर्मा ने कहा, ‘‘मंदिर के प्रबंधन का जिम्मा विहिप का है और मंदिर परिसर में आरएसएस का कार्यालय भी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आरएसएस पर अक्सर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाया जाता है और ऐसे में यह विवाह समारोह सांप्रदायिक सद्भाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘यह सांप्रदायिक सद्भाव का एक अनूठा उदाहरण है जिसका प्रसार किया जाना चाहिए।’’ दुल्हन के पिता ने कहा कि निकाह समारोह में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें