Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

NDA ने किया Congress की ‘करतूतों’ का पर्दाफाश, बौखलाई कांग्रेस ने लिया शरीरिक बल का सहारा : Kiren Rijiju

December 20, 2024

NDA ने किया Congress की ‘करतूतों’ का पर्दाफाश, बौखलाई कांग्रेस ने लिया शरीरिक बल का सहारा : Kiren Rijiju
NDA Exposed Congress Misdeeds : संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को कांग्रेस पर राजनीतिक प्रदर्शनों के दौरान शारीरिक बल का सहारा लेने का आरोप लगाया और दावा किया कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों की ओर से दशकों तक की उसकी करतूतों का पर्दाफाश किए जाने के बाद वह बौखला गई है। रीजीजू ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस के इस आरोप को खारिज कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर का कथित तौर पर अपमान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को विपक्ष द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद हताशा भरे कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा, कि ‘सभी ने देखा कि हमारे सांसदों को कैसे चोट पहुंचाई गई। प्रियंका गांधी वाड्रा ने शायद इसे नहीं देखा होगा।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें (भाजपा सांसदों को) चोट पहुंचाई और भाजपा की एक महिला सांसद के साथ र्दुव्‍यवहार किया।’’ अस्पताल में भर्ती सांसदों की हालत के बारे में पूछे जाने पर रीजीजू ने कहा कि उनकी हालत बहुत गंभीर नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजग सांसदों की यह जायज मांग है कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजग के सांसद बहुत गुस्से में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें