Site icon Dainik Savera Times

NEET का तनाव : ‘मम्मी का ख्याल रखना…’ शब्दों के बाद खामोश हो गया बेटा

Congress Leader's Son Suicide

Congress Leader's Son Suicide

NEET stress Son falls silent : कन्नौज। ‘दीदी, मैं गलत नहीं हूं। मम्मी का ख्याल रखना और अपना भी।’ यह मैसेज युवक ने अपनी बहन को भेजा और फिर अपने इंस्टाग्राम आईडी के स्टेट्स पर एंबुलेंस की फोटो के साथ सारी मां लिखा। इसके बाद घर के अंदर जूट की रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। परिजन ने शव लटकता देखा, तो शोर मचाया।

पिता करते हैं पश्चिम बंगाल में नौकरी

कस्बे के बौद्ध नगर निवासी 22 वर्षीय सक्षम उर्फ लकी सविता अपनी मां रेखा देवी के साथ रहते थे। इनके पिता पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में नौकरी करते हैं। मां खैरनगर रोड पर दुकान रखे हैं। बहन रश्मि की शादी तालग्राम के ताहपुर गांव निवासी वर्धन के साथ कुछ दिन पूर्व हो चुकी है। गुरुवार को मां दुकान पर चली गईं और घर पर सक्षम अकेला था। वह NEET का पेपर देने के बाद से तनाव में था। सक्षम ने 1:54 बजे रश्मि के मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल की और हालचाल लिए।

रुपयों का लेनदेन भी बता गया सक्षम

उसके चेहरे की उदासी को लेकर रश्मि ने बात भी की, लेकिन तब सक्षम ने टोलमटोल कर मोबाइल कट कर दिया। शाम 4:23 बजे रश्मि के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजा, जिसमें ‘सॉरी दीदी’ लिखने के बाद अपने गूगल पे, मोबाइल के आईडी पासवर्ड लिखे। एक हजार रुपये सुरभि मौसी, एक हजार रुपये नंदू और बाकी रुपये दीदी को लेने की बात लिखी। फिर मम्मी और अपना ख्याल रखना लिखा। मैसेज को रश्मि ने 4:26 पर देखा तो तुरंत कॉल वापस की। मोबाइल नहीं उठा तो मम्मी के मोबाइल पर बात की।

कार्रवाई में जुटी पुलिस

रेखा देवी ने घर के बाद दुकान रखे कुलदीप के नंबर पर कॉल कर सक्षम से बात कराने को कहा। कुलदीप ने घर के अंदर जाकर देखा तो शव लटकता मिला। इससे रेखा देवी घर आई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल फोन की काल डिटेल रिपोर्ट से जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई होगी।

Also Read :

Exit mobile version