Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

किरोड़ीमल, रामजस कॉलेज में एनएसयूआई और अदिति, केशव महाविद्यालय में एबीवीपी की जीत

September 23, 2023

किरोड़ीमल, रामजस कॉलेज में एनएसयूआई और अदिति, केशव महाविद्यालय में एबीवीपी की जीत

नई दिल्ली: शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराए गए। चुनाव नतीजे शनिवार को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेज में भी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव करवाए गए थे, जिनके नतीजे शुक्रवार शाम को आने शुरू थे।एनएसयूआई के मुताबिक, 15 से अधिक कॉलेज में एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। एनएसयूआई के मुताबिक, इनमें वेंकटेश्वर, रामलाल आनंद, मोतीलाल, आर्यभट्ट कॉलेज में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव एवं ट्रेजर पांचो पदों पर एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

साथ ही एआरएसडी कॉलेज में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, अरविंदो कॉलेज में अध्यक्ष पद, किरोड़ीमल कॉलेज में अध्यक्ष एवं सचिव पद, सत्यवती कॉलेज में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं ट्रेजर पद, एसपीएम कॉलेज में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव पद, जाकिर हुसैन कॉलेज में अध्यक्ष पद, श्यामलाल कॉलेज में अध्यक्ष एवं ट्रेजर पद, रामजस कॉलेज में अध्यक्ष पद, एसआरसीसी कॉलेज में अध्यक्ष पद, मिरांडा हाउस कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। एनएसयूआई का कहना है कि यह साफ दर्शाता है की एनएसयूआई के प्रत्याशियों को विश्वविद्यालय के छात्रों के द्वारा पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ है। एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रभारी नितिश गौड़ का कहना है दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में कई कॉलेजों में एनएसयूआई प्रत्याशी को अंदर जाने नहीं दिया गया।

वोटिंग मशीन को बंद करते समय प्रत्याशी के सामने वोटिंग मशीन को पैक नहीं किया गया। एनएसयूआई ने कहा छात्रों के द्वारा प्राप्त समर्थन से एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने कॉलेज में जीत हासिल करके यह दिखा दिया है की छात्र विश्वविद्यालय में शांति एवं अमन चाहते हैं गुंडाराज नहीं।वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आशुतोष सिंह का कहना है कि एबीवीपी का डीयू के कॉलेजों में 34 कॉलेजों में परचम लहराया है। यहां विद्यार्थी परिषद विभिन्न पदों पर जीती। इसके साथ ही विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवारों ने 8 कॉलेजों में क्लीन स्वीप किया है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज, अदिति महाविद्यालय, केशव महाविद्यालय से जीते हैं। अदिति महाविद्यालय में एबीवीपी का क्लीन स्वीप हुआ, स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में 4 पद व केशव महाविद्यालय में अध्यक्ष व सेंट्रल काउंसलरों के पदों पर एबीवीपी की जीत हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें