Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

छोटी बहन के साथ सो रही थी 16 वर्षीय नाबालिग, चाचा ने साथी के साथ मिलकर किया रेप!

October 25, 2025

छोटी बहन के साथ सो रही थी 16 वर्षीय नाबालिग, चाचा ने साथी के साथ मिलकर किया रेप!

Odisha Rape Case : ओडिशा के पुरी जिले के चंदनपुर इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके कुछ दूर के रिश्तेदारों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। यह जघन्य घटना तब सामने आई जब नाबालिग पीड़िता ने चंदनपुर पुलिस स्टेशन में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।

अपनी छोटी बहन के साथ सो रही थी पीड़िता और फिर…
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उसके रिश्ते में लगने वाले चाचा और भाई ने 22 अक्टूबर को उसके साथ उस समय दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जब वह घर में अपनी छोटी बहन के साथ सो रही थी। शिकायत के अनुसार पीड़िता का परिवार देवी काली की मूर्तियों का विसर्जन जुलूस देखने गया था।

ये भी पढ़ें-  इंडियन क्रिकेट टीम को लगातार 18वीं बार किस्मत ने दिया धोखा, कप्तान और टीम बदल गई पर नतीजा वही

मां को सुनाई आपबीती
परिवार के सदस्यों के घर लौटने पर पीड़िता ने अपनी मां को अपनी आपबीती सुनाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीणों के दबाव के कारण परिवार शुरू में शिकायत दर्ज कराने से हिचकिचा रहा था, लेकिन शुक्रवार को पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दोनों दिहाड़ी मजदूर हैं, जिनसे थाने में पूछताछ की जा रही है।

कानून का डर खत्म
इस बीच मुख्य विपक्षी दल बीजू जनता दल ने इस जघन्य घटना की कड़ी निंदा की। पार्टी ने एक प्रेस बयान में आरोप लगाया कि यह चौंकाने वाला अपराध एक बार फिर ओडिशा में कानून-व्यवस्था की पूर्ण विफलता को उजागर करता है। बीजद ने बार-बार दोहराया है कि राज्य में कानून प्रवर्तन तंत्र बुरी तरह विफल रहा है। कानून का डर खत्म हो गया है, जबकि अपराधी अब बेखौफ होकर काम कर रहे हैं। बीजद ने यह भी कहा कि पिछले 16 महीनों में ही ओडिशा में 5,000 से ज्यादा महिलाओं के साथ रेप हुआ है, जो ओडिशा में वर्तमान सरकार के तहत महिलाओं की बिगड़ती स्थिति को उजागर करता है।

Video : अजनाला के प्रसिद्ध धार्मिक नेता अमरीक सिंह की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, कही बड़ी बातें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें