उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में शीत लहर का प्रकोप

नयी दिल्ली: पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में शीत लहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। आगामी कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण चंड़ीगढ़.

नयी दिल्ली: पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में शीत लहर का प्रकोप जारी है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। आगामी कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण चंड़ीगढ़ में हल्की बारिश तथा नववर्ष पर पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में ऑरेंज और उत्तराखंड के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केन्द्र के अनुसार अगले 48 घंटाें के दौरान उत्तर भारत में घना कोहरा छाये रहने, ठंडक और शीतलहर का प्रकोप बने रहने के आसार हैं। चंडीगढ़ तथा इसके आसपास अगले दो दिन आंशिक बादल छाये रहने और हरियाणा, पंजाब के इलाकों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाने के आसार हैं। चंड़ीगढ़ में आज न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया।

- विज्ञापन -

Latest News