Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जयपुर के कारखाने में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट, 3 लोगों की हुई मौत

February 1, 2026

जयपुर के कारखाने में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट, 3 लोगों की हुई मौत

नेशनल डेस्क: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक कारखाने में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार रात विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र के करणी विहार कॉलोनी में स्थित एक कारखाने में हुआ। उस समय कारखाने में ऑक्सीजन सिलेंडरों में गैस भरी जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि कारखाने की टिन की छत उड़ गई और एक दीवार भी गिर गई।

ये भी पढ़ें: शर्मसार हुई इंसानियत… युवक ने गाय के साथ किया दुष्कर्म, गुस्साए लोगों ने तीन दुकानों को लगाई आग

हादसे में झारखंड निवासी कर्मचारी मुन्ना राय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कारखाने के प्रबंधक विनोद गुप्ता (45), जो मुरलीपुरा के रहने वाले थे और झारखंड निवासी कर्मचारी शिबू उर्फ अनुवा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। विनोद गुप्ता को मणिपाल अस्पताल और शिबू को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

विश्वकर्मा थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि सिलेंडर में विस्फोट किन कारणों से हुआ। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में विकास को मिली नई रफ्तार! बजट में 43,290 करोड़ किए आवंटित

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें