Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Singapore से आया यात्री Pune एयरपोर्ट पर जांच के दौरान पाया गया कोरोना पॉजिटिव

December 29, 2022

Singapore से आया यात्री Pune एयरपोर्ट पर जांच के दौरान पाया गया कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र: चीन में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए भारत में भी सख्ती कर दी गई है। देश में एयरपोर्ट पर आने जाने वाले यात्रियों की टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान पुणे एयरपोर्ट पर हुए टेस्ट में सिंगापुर का एक मरीज कोविड पॉजिटिव पाया गया। पुणे महानगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुणे में एक्टिव मरीजों की संख्या 27 है। पुणे महानगर पालिका ने विदेश से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 28 दिसंबर के मुकाबले आज भारत में 80 ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। बीते दिन जहां 188 मामले सामने आए थे तो आज 29 दिसंबर को आंकड़ा 268 पर पहुंच गया है।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें