Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

त्योहारों के मौसम में जनता महंगाई से परेशान, 2024 में बदलाव के लिए तैयार : Jairam Ramesh

November 1, 2023

त्योहारों के मौसम में जनता महंगाई से परेशान, 2024 में बदलाव के लिए तैयार : Jairam Ramesh

नई दिल्लीः कांग्रेस (Congress) ने बुधवार को महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि जनता इस सरकार से ऊब चुकी है तथा अगले साल बदलाव के लिए तैयार है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने यह भी कहा कि 2024 में सत्ता में आने पर इंडिया गठबंधन की सरकार महंगाई बढ़ाने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मित्र को फायदा पहुंचाने वाली नीतियों को तुरंत बदलेगी और आम लोगों को राहत देगी।

जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने एक्स पर पोस्ट किया, खुशियां लेकर आने वाले त्योहार भी मोदी सरकार में लोगों की चिंताएं बढ़ा रहे हैं। क्योंकि हर जरूरी चीज की कीमतें आसमान छू रही हैं। उन्होंने कहा, प्याज के दाम 90 प्रतिशत से अधिक बढ़ कर शतक के करीब पहुंच गए हैं। अरहर दाल की कीमत साल भर में 40 प्रतिशत बढ़कर 152 रुपए पहुंच गई है। लेकिन अब यह आखिरी दिवाली है, जब लोगों को इस तरह महंगाई से परेशान होना पड़ रहा है।

जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने दावा किया, जनता इस सरकार से ऊब चुकी है और 2024 में बदलाव के लिए तैयार है। ‘इंडिया गठबंधन की सरकार महंगाई बढ़ाने और प्रधानमंत्री के मित्र को फायदा पहुंचाने वाली नीतियों को तुरंत बदलेगी और आम लोगों को राहत देगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें