Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के रेट हुए अपडेट, इन राज्यों में हुआ सस्ता, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जाने लेटेस्ट रेट

October 11, 2024

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के रेट हुए अपडेट, इन राज्यों में हुआ सस्ता, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जाने लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती है। बता दें कि यूपी हो या दिल्ली, सब जगह पेट्रोल डीजल के रेट अलग होते हैं। ऐसे ही तेल कंपनियों ने 11 अक्टूबर यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है।

इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें

राज्य स्तर पर बात करें तो आज यूपी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट आई है। बता दें आज , यूपी में पेट्रोल 29 पैसे सस्‍ता होकर 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 31 पैसे सस्‍ता होकर 87.83 रुपये लीटर मिल रहा है। वहीं पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां पेट्रोल 1.30 रुपये महंगा होकर 106.77 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 1.22 रुपये चढ़कर 93.46 रुपये लीटर बिक रहा है। गुजरात के सूरत शहर में पेट्रोल 34 पैसे महंगा हुआ और 94.65 रुपये लीटर बिक रहा, जबकि डीजल 34 पैसे चढ़कर 90.34 रुपये लीटर हो गया है।

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

# दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

यहां चेक करें पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट: https://iocl.com/
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

ये भी पढ़ें: इस कॉलेज ने एक साथ 30 छात्रों को किया सस्पेंड, छात्र संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें