Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

e-KYC के बाद भी नहीं आई PM Kisan की किस्त, तो जानें किस गलती की वजह से रुक रही राशि

July 26, 2025

e-KYC के बाद भी नहीं आई PM Kisan की किस्त, तो जानें किस गलती की वजह से रुक रही राशि

PM Kisan Samman Nidhi Yojna : देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई स्कीम ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना‘ के तहत हर वर्ष 2-2 हजार की तीन किश्तों में 6000 रुपए प्रति वर्ष किसानों के खाते में आते है। यह स्कीम किसानों के लिए बड़ी लाभदायक साबित हुई है। लेकिन कई किसानों की और से इसको लेकर शिकायतें सुनने को मिल रही है। शिकायत में कहा गया है कि e-KYC करवाने के बाद भी उनके खातों में सहायता राशि नहीं आ रही है। यदि आप भी इसी तरह कि परेशानी का सामना कर रहे है तो आज हम अपने इस लेख की सहायता से आपको इस परेशानी का हल बताने वाले है।

e-KYC की प्रक्रिया काफी नहीं
e-KYC करवाने के बाद किसान सोचता है कि काम खत्म हो गए है। लेकिन ये प्रक्रिया मात्र e-KYC करवा लेने से पूरी नहीं हो जाती है। इसके लिए आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक होना बहुत जरूरी है। यदि ये अहम प्रक्रिया पूरी नहीं होगी तो सरकार आपके खाते में ये पैसे नहीं भेजेगी।

आधार का बैंक से लिंक होना क्यों जरूरी?
PM किसान सम्मान निधि योजना की राशि किसानों के खाते में भेजी जाती है। इसके लिए सरकार ने जो सिस्टम बनाया है वह आधार नंबर के साथ बैंक खाते को स्वतः ही वेरिफाई कर लेता है। इससे ये कन्फर्म हो जाता है कि सरकार द्वारा भेज राशि सही व्यक्ति के अकाउंट में ही गई है। अगर आपका आधार बैंक खाते से लिंक नहीं हुआ होगा तो इस सूरत में e-KYC करवाने के बाद भी आपको राशि नहीं मिलेगी।

इसके अलावा इन कारणों से भी रुक जाती है राशि

1. नाम में अंतर होना
2. जन्मतिथि में अंतर
3. बैंक में आधार न देने पर

क्या करें किसान?
ऐसी स्थिति में किसान सबसे पहले जिस बैंक में उनका खाता हो उसकी ब्रांच में जाएं और यहां सुनिश्चित करें कि आपका आधार और मोबाइल नंबर आपके खाते से लिंक है या नहीं। इसके लिए आपके पास आधार कार्ड और बैंक पासबुक होना बहुत जरूरी है। इसके बाद पीएम किसान योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर स्टेटस चेक करना न भूलें।

पीएम किसान की 20वीं किस्त कब आएगी?
PM-KISAN की 20वीं किस्त अगस्त या सितम्बर में आने की संभावना है। बता दें की सरकार की ओर से इसका कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। हर 4 महीने के बाद सरकार इसकी क़िस्त जारी करती है। PM-KISAN की 19वीं किस्त मई माह में जारी की गई थी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें