Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और देव दीपावली की देशवासियों को दी बधाई, कही यह बात

November 27, 2023

PM मोदी ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और देव दीपावली की देशवासियों को दी बधाई, कही यह बात

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और देव दीपावली के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बधाई देते हुए कहा कि दूसरों की सेवा करने एवं भाईचारे को आगे बढ़ाने की जो शिक्षा सिखों के पहले गुरु ने दी, वह दुनिया भर में लाखों लोगों को ताकत देती है। गुरु नानक ने सिख धर्म की स्थापना की थी।

 

पीएम मोदी ने रविवार को भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पहले सिख गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। प्रधानमंत्री ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में कहा था कि गुरु नानक के अनमोल संदेश आज भी न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायी और प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि ये संदेश लोगों को सरल, सामंजस्यपूर्ण और दूसरों के प्रति सर्मिपत होने के लिए प्रेरित करते हैं।

 

पीएम मोदी ने दूसरे ट्वीट में देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की भारतीय परंपरा से प्रकाशित पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की असीम शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों के जीवन में नई रौनक और स्फूर्ति लेकर आए।’’ देव दीपावली कार्तिक महीने के अंतिम दिन कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें