Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने राजस्थान के विकास के लिए 17 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

February 16, 2024

PM Modi ने राजस्थान के विकास के लिए 17 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान के विकास के लिए करीब 17 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का वर्चुअली शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि सभी ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया और डबल इंजन की सरकार बनाई और राजस्थान की डबल इंजन सरकार ने कितनी तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। आज राजस्थान के विकास के लिए करीब 17 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये प्रोजेक्ट, रेल, रोड, सौर ऊर्जा, पानी और एलपीजी जैसे विकास कार्यक्रमों से जुड़े हैं।

ये परियोजनाएं राजस्थान के हज़ारों युवाओं को रोजगार देने वाली हैं। उन्होंने इन प्रोजेक्ट्स के लिए राजस्थान के सभी साथियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-विकसित राजस्थान महत्वपूर्ण इस कार्यक्रम में राजस्थान की हर विधानसभा से लाखों साथी जुड़े और वह सभी का अभिनंदन करते हैं और मुख्यमंत्री को भी बधाई देते है कि उन्होंने टेक्नोलॉजी का इतना शानदार उपयोग करके जन-जन तक पहुंचाने का उन्हें अवसर दिया है। कुछ दिन पहले फ्रांस के राष्ट्रपति का जयपुर में जो स्वागत सत्कार किया गया, उसकी गूंज पूरे भारत में, इतना ही नहीं पूरे फ्रांस में भी उसकी गूंज रही है और यही तो राजस्थान के लोगों की खासियत है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें