PM Modi 03 जनवरी को विश्व के सबसे बड़े विज्ञान सम्मेलन ‘भारतीय विज्ञान कांग्रेस’ का करेंगे शुभारंभ

नागपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व की सबसे बड़े विज्ञान सम्मेलन ‘भारतीय विज्ञान कांग्रेस’ (आईएससी) को तीन जनवरी 2023 में महाराष्ट्र के नागपुर में शुभारंभ करेंगे। अविरत विकास के लिए और महिला सशक्तिरकण के साथ विज्ञान एवं तकनीकी थीम पर नागपुर के आरटीएम विश्वविद्यालय में यह विज्ञान कांग्रेस दूसरी बार 2023 में होने जा रही है।.

नागपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व की सबसे बड़े विज्ञान सम्मेलन ‘भारतीय विज्ञान कांग्रेस’ (आईएससी) को तीन जनवरी 2023 में महाराष्ट्र के नागपुर में शुभारंभ करेंगे। अविरत विकास के लिए और महिला सशक्तिरकण के साथ विज्ञान एवं तकनीकी थीम पर नागपुर के आरटीएम विश्वविद्यालय में यह विज्ञान कांग्रेस दूसरी बार 2023 में होने जा रही है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ़ सुभाष चौधरी ने मीडिया को इस संबंध में बताया कि पांच दिनों तक चलने वाली इस कांग्रेस में 14 सेशन होंगे जिनमें बच्चों , महिलाओं, विज्ञान एवं समाज, किसान और जनजातीय विज्ञान कांग्रेस को शामिल किया गया है। इसके साथ ही, एक विज्ञान प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी।

- विज्ञापन -

Latest News