Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

होटल की आड़ में चल रहा था धंधा, ग्राहक बनकर पुलिस ने पकड़े 4 महिला समेत 7

June 13, 2026

होटल की आड़ में चल रहा था धंधा, ग्राहक बनकर पुलिस ने पकड़े 4 महिला समेत 7

Police Caught 7 People Including 4 Women : करनाल। असंध में एक होटल में पुलिस ने देह का धंधा करने वाली 4 महिलाओं समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की।

पुलिस ने ऐसे बिछाया था जाल

पुलिस ने मौके से 4 महिलाओं और 3 ग्राहकों को हिरासत में लिया। देह के धंधे को संचालित करने में होटल मालिक और दो मैनेजरों की मुख्य भूमिका सामने आई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 12 जून की रात करीब 9 बजे असंध की स्पेशल पुलिस यूनिट सूचना मिली कि जींद रोड स्थित ‘होटल लग्जरी’ में बाहर से महिलाएं बुलाकर देह का धंधा कराया जा रहा है। यह भी सामने आया कि रूखी गोहाना निवासी रामबीर ने होटल खोला है और उसने हाट निवासी मंजीत कुमार और बागडू निवासी राहुल को बतौर मैनेजर रखा है। ये तीनों मिलकर ₹1000 प्रति ग्राहक के हिसाब से सौदा तय करते थे और कमाई का आधा हिस्सा खुद रखते थे।

बोगस ग्राहक ने किया ऑनलाइन भुगतान

पुलिस ने तुरंत डीएसपी मुख्यालय करनाल से सर्च वारंट हासिल किया। इसके बाद पुलिस और महिला पुलिसकर्मियों की टीम तैयार की। ​कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पुलिस ने एक सामाजिक कार्यकर्ता को बोगस ग्राहक बनाकर होटल भेजा। योजना के मुताबिक बोगस ग्राहक ने होटल के काउंटर पर मौजूद व्यक्ति से बात की और ₹1000 का भुगतान ऑनलाइन स्कैनर से किया। सौदा तय होने के बाद जैसे ही वह पहली मंजिल की ओर बढ़ा। उसने बाहर इंतजार कर रही पुलिस टीम को इशारा कर दिया।

दूसरे कमरों में भी थे लोग

​​इशारा मिलने पर पुलिस टीम ने होटल पर छापा मार दिया। रिसेप्शन काउंटर पर मौजूद दोनों मैनेजरों मंजीत कुमार और राहुल को हिरासत में लेकर जब सर्च वारंट दिखाया और पहली मंजिल की तलाशी ली तो वहां के चार अलग-अलग कमरों से चार महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। कमरा नंबर 1, 2 और 3 में जोड़े पाए गए, जबकि कमरा नंबर 4 में एक महिला अकेली मिली। ​पुलिस ने रिसेप्शन काउंटर की तलाशी के दौरान वहां से विजिटर रजिस्टर, एक हिसाब-किताब की डायरी और ऑनलाइन पेमेंट के लिए इस्तेमाल होने वाला स्कैनर जब्त किया।

तलाशी लेने पर मिली आपत्तिजनक सामग्री

दराज से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। पूछताछ में पकड़ी महिलाओं ने कबूल किया कि उन्हें होटल प्रबंधन की ओर से प्रति ग्राहक को ₹1000 के लालच में बुलाया जाता था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आगे की जांच महिला थाना असंध की एसएचओ कनुप्रिया को सौंपी है। इस पूरे मामले में डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि होटल की आड़ में चल रहे इस अवैध धंधे पर त्वरित कार्रवाई की गई है। इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और अन्य कड़ियों की गहनता से जांच की जा रही है।

Also Read : 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें