Site icon Dainik Savera Times

Haryana : पुलिस-बदमाश में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली, काबू

कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू) की टीम ने रविवार बाद दोपहर पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक को काबू कर लिया। ये कार्रवाई खुशहाल माजरा गांव के नजदीक की। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव रंभा, जिला करनाल निवासी रवि उर्फ निंजा के रूप में हुई है।

पुलिस को मिली थी सूचना, धरदबोचा

टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी गुहला क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर एसडीयू प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई तरसेम कुमार की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की। जैसे ही पुलिस टीम गांव खुशहाल माजरा के पास पहुंची, आरोपी ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली एएसआई तरसेम कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के घुटने में लगी और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।

आरोपी पर दर्ज हैं छह मामले

आरोपी रवि पर सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें करनाल पुलिस के साथ मुठभेड़ का मामला भी शामिल है। जांच में सामने आया है कि 4 अप्रैल को चीका में मोबाइल दुकान पर हुई फायरिंग में भी उसकी संलिप्तता थी। इस मामले में वह शूटर उपलब्ध करवाने में शामिल था। इससे पहले पुलिस इस केस में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। घायल आरोपी को पहले गुहला के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कैथल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version