Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकप्रिय तमिल लोक गायिका रमानी अम्मल का हुआ निधन, 69 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

April 5, 2023

लोकप्रिय तमिल लोक गायिका रमानी अम्मल का हुआ निधन, 69 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

चेन्नई: लोकप्रिय तमिल लोक गायिका रमानी अम्मल का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से चेन्नई में निधन हो गया। अम्मल (69) स्टेज शो में अपने हाई-वोल्टेज प्रस्तुतियों के कारण लोकप्रिय हुईं। वह ‘रॉकस्टार रमानी अम्मल’ के रूप में जानी जाती थीं। वह 2017 में जी टीवी के रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा सीनियर्स’ के माध्यम से तमिल मनोरंजन उद्योग में लोकप्रिय हुईं।

अम्मल ने 2004 की रोमांटिक फिल्म ‘कधल’ में एक गायिका के रूप में अपनी शुरुआत की, उसके बाद ‘कथायवरन’ (2008), ‘थेनवट्टू’ (2008) और ‘हरिदास’ (2013) जैसी कुछ अन्य फिल्में कीं। साल 2017 में रियलिटी टीवी शो ‘सा रे गा मा पा सीनियर्स’ में शानदार सफलता के बाद अम्मल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने ‘जंगा’ (2018), ‘संदकोझी 2’ (2018), ‘कापन’ (2019) और ‘नेंजामुंडु नर्मयुंडु ओडु राजा (2019) के लिए गाने गाए। उन्होंने अमेरिका, सिंगापुर और श्रीलंका में भी स्टेज शो किया था। उन्होंने तमिल सीरियल ‘यारादी नी मोहिनी’ में भी एक छोटा सा रोल प्ले किया था।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें