Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

वेस्ट एशिया टेंशन के बीच बड़ी खबर, पेट्रोल कीमतों में हुआ इजाफा

March 20, 2026

वेस्ट एशिया टेंशन के बीच बड़ी खबर, पेट्रोल कीमतों में हुआ इजाफा

नेशनल डेस्क: अगर आप अपनी कार या बाइक में प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके खर्च को बढ़ाने वाली है। 20 मार्च 2026 से तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं। नई दरें आज सुबह 6 बजे से पूरे देश में लागू हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर लगभग 2 से 2.30 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जिससे हर बार टंकी फुल कराने पर जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

इस बढ़ोतरी का असर खास तौर पर ब्रांडेड हाई-ग्रेड पेट्रोल पर पड़ा है। इसमें Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) का ‘पावर’ पेट्रोल और Indian Oil Corporation Limited (IOCL) का ‘XP95’ जैसे फ्यूल शामिल हैं। आमतौर पर लोग अपनी महंगी कारों और आधुनिक बाइकों में बेहतर माइलेज और स्मूथ इंजन परफॉर्मेंस के लिए इन प्रीमियम ईंधनों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब कीमत बढ़ने से महीने भर का ईंधन खर्च पहले से ज्यादा हो जाएगा।

हालांकि, राहत की बात यह है कि इस बढ़ोतरी का असर आम पेट्रोल पर नहीं पड़ा है, जो लोग रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए रेगुलर पेट्रोल भरवाते हैं, उन्हें फिलहाल किसी तरह की कीमत बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ेगा। तेल कंपनियों ने साफ कर दिया है कि सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए आम उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें