विज्ञापन

राष्ट्रपति मुर्मु ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ.शंकर दयाल शर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति सचिवालय की एक विज्ञप्ति के मुताबिक श्रीमती मुर्मु ने राष्ट्रपति भव में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि डॉ. शंकर दयाल शर्मा का जन्म 19.

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति सचिवालय की एक विज्ञप्ति के मुताबिक श्रीमती मुर्मु ने राष्ट्रपति भव में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि डॉ. शंकर दयाल शर्मा का जन्म 19 अगस्त 1918 को भोपाल (मध्यप्रदेश) में हुआ था। वह 1992-97 तक राष्टपति पर पर थे। इससे पहले उन्होंने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में कांग्रेस पार्टी में प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तार पर कई महत्वपूर्ण दायित्व संभाले थे। वह 1952-56 तक भोपाल के मुख्यमंत्री रहे तथा उसके बाद कई बार मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य तथा सांसद चुने गए। वह कई राज्यों के राज्यपाल भी रहे। वह 1974-77 के बीच संचार विभाग के मंत्री रहे और 1987 में पांच वर्ष के लिए उपराष्ट्रपति पद भी संभाला। डॉ शर्मा का निधन 26 दिसंबर 1999 को हुआ।

Latest News