Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में रोड शो किया, बड़ी संख्या में जुटे लोग, लगाए नारे

November 10, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में रोड शो किया, बड़ी संख्या में जुटे लोग, लगाए नारे

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम को राजधानी रांची में एक मेगा रोड शो किया। मोदी के रोड शो बड़ी संख्या में भीड़ जुटी।लोगों ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। मोदी ने भी हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया।

लोग मोदी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहे। प्रधानमंत्री मोदी खुले वाहन में सवार होकर मेगा रोड शो के लिए निकले थे। उनके साथ रांची से भाजपा उम्मीदवार सीपी सिंह, हटिया से नवीन जायसवाल, कांके से डॉक्टर जीतू चरण राम, खजरी से रामकुमार पाहन,केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ साथ थे। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। मोदी के रोड शो को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा को लेकर इस रोड शो के दौरान 17 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी समेत 4 हजार जवानों की तैनाती की गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें