Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अरे फूल कहां हैं…गुलदस्ता देख प्रियंका गांधी भी नहीं रोक पाईं अपनी हंसी, देखें VIDEO

November 7, 2023

अरे फूल कहां हैं…गुलदस्ता देख प्रियंका गांधी भी नहीं रोक पाईं अपनी हंसी, देखें VIDEO

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Election 2023) होने हैं और ऐसे में सभी दल चुनाव प्रचार में दिन-रात लगे हुए हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी इंदौर में मंगलवार को चुनाव प्रचार के लिए पहुंचीं। इस दौरान कांग्रेस के एक नेता ने उनको वेलकम में फूलों का गुलदस्ता दिया तो प्रियंका उसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाई।

 

दरअसल गुलदस्ते से फूल गायब थे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह पल कैमरे में कैद हो गया। कांग्रेस नेता ने प्रियंका को वेलकम में फूलों का गुलदस्ता दिया बिल्कुल खाली था, कागज के लिफाफे में कुछ भी नहीं था, सिवाए उसमें पतों के कुच नहीं नजर आ रहा था।

 

प्रियंका ने भी जब यह देखा तो हंस पड़ी और नेता से पूछा भी कि यह क्या है। वीडियो में दिख रहा है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का स्वागत कर रहे हैं और एक-एक करके पार्टी नेता उनके पास जाकर गुलदस्ते दे रहे हैं। इसी दौरान एक शख्स गुलदस्ता लाता है वह इसे प्रियंका को दे रहा है, जिसे देखकर वह हंसने लगती हैं. फिर वह खाली लिफाफे की तरफ इशारा करती है, जैसे वह पूछ रही हो कि फूल कहां हैं।

 

वहीं पार्टी कार्यकर्ता शर्मिंदा दिख रहे हैं और कुछ बुदबुदा रहे हैं। इंदौर में हुई रैली को कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव प्रसारित किया गया है, जिसमें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को बिना फूलों का गुलदस्ता भेंट कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें