Dainik Savera Times

पुष्कर मेला: चर्चा में ‘शाहबाज’ घोड़ा और ‘अनमोल’ भैंसा, कीमतें उड़ा देंगी होश

नेशनल डेस्क: राजस्थान के पुष्कर में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक वार्षिक पशु मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में पशुपालक बेहतरीन नस्लों के पशु लेकर पहुंचते हैं, जिसमें पशुओं की कीमत भी रिकॉर्ड तोड़ होती है। इस बार मेले में 15 करोड़ रुपये का घोड़ा और 23 करोड़ रुपये का भैंसा लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

15 करोड़ का घोड़ा शाहबाज

पुष्कर मेले में इस बार ढाई साल के घोड़े शाहबाज ने लोगों का ध्यान खींचा है। इस घोड़े की कीमत 15 करोड़ रुपये है। चंडीगढ़ के गैरी गिल ने बताया कि शाहबाज कई शो जीत चुका है। इसकी ‘कवरिंग फीस’ दो लाख रुपये है और हम इसके 15 करोड़ रुपये मांग रहे हैं। ‘कवरिंग फीस’ किसी मादा पशु से प्रजनन के लिए नर पशु के मालिक को दी जाने वाली राशि होती है। गैरी ने बताया कि मारवाड़ी नस्ल के घोड़े के लिए उन्हें पहले ही 9 करोड़ रुपये तक के प्रस्ताव मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें: खेत में बने कमरे में आग लगने से जिंदा जले दो दोस्त, खौफनाक मंजर देख दहला लोगों का दिल

23 करोड़ रुपये का भैंसा ‘अनमोल’

वहीं इस बार के पुष्कर मेले में दूसरा सबसे खास पशु ‘अनमोल’ है। यह एक 1500 किलोग्राम वजनी भैंसा है, जिसकी कीमत 23 करोड़ रुपये है। इसके मालिक पलमिंद्र गिल ने कहा कि उन्होंने ‘अनमोल’ को राजाओं की तरह पाला है। भैंसे को हर दिन दूध, देसी घी और सूखे मेवे खिलाए जाते हैं।

बता दें मेले में करीब 4,300 जानवरों का पंजीकरण हुआ है, जिनमें 3,028 घोड़े और 1,306 ऊंट शामिल हैं। पुलिस ने सुरक्षा के लिए 2,000 से अधिक जवान तैनात किए हैं। वहीं पशुपालन विभाग ने हर जानवर की जांच और डिजिटल रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की है।

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री बिहार में यह कहकर दिखाएं कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं : राहुल गांधी

Exit mobile version