Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

राघव चड्ढा 7 सांसदों समेत आधिकारिक तौर पर BJP में हुए शामिल

April 27, 2026

राघव चड्ढा 7 सांसदों समेत आधिकारिक तौर पर BJP में हुए शामिल

Raghav Chadha joins BJP: देश की संसदीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव सामने आया है। राज्यसभा सचिवालय द्वारा सोमवार को जारी की गई जानकारी में आम आदमी पार्टी के सात पूर्व नेताओं के नाम आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसदों के रूप में शामिल दिखाई दिए हैं।

राज्यसभा में AAP के इतने सांसद
गौरतलब है कि राघव चड्ढा समेत राज्यसभा के सात सांसदों ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया था। अब राज्यसभा ने सदन में हर दल की पार्टी वार स्थिति जारी की है। यह राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी की गई यह सूची बताती है कि 24 अप्रैल 2026 तक की स्थिति के अनुसार जहां भाजपा सांसदों की संख्या 113 हो गयी है, वहीं आम आदमी पार्टी के सांसदों की संख्या 10 से घटकर 3 रह गई है।

ये भी पढ़ें- क्या है राज्यसभा का सियासी गणित, किस पार्टी के पास कितनी सीटें? जानें सबसे अधिक नंबर किसके पास

 

राज्यसभा में भाजपा सांसदों की बढ़ी संख्या
राज्य सभा सचिवालय द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार डॉ. अशोक कुमार मित्तल, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता के नाम भाजपा सांसदों की सूची में दर्ज हैं। इन नामों के शामिल होने से राज्यसभा में भाजपा की संख्या बढ़कर 113 हो गई है, जिससे उसकी स्थिति और मजबूत हो गई है।

नामित सदस्यों की संख्या
नामित सदस्यों की संख्या 7 बताई गई है। राज्यसभा की यह ताजा सूची उच्च सदन में बदलते राजनीतिक समीकरणों की स्पष्ट तस्वीर पेश करती है। खासकर आप के पूर्व नेताओं का भाजपा की सूची में शामिल होना आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति पर असर डाल सकता है और संसद के भीतर शक्ति संतुलन को नए सिरे से परिभाषित कर सकता है।

ये भी पढ़ें- मध्यपूर्व तनाव के बीच एयरलाइंस के लिए ₹5,000 करोड़ क्रेडिट सपोर्ट पर केंद्र विचार कर रहा: रिपोर्ट

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें