Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Parineeti Chopra-Raghav Chadha आज शाही अंदाज में लेंगे सात फेरे

September 24, 2023

Parineeti Chopra-Raghav Chadha आज शाही अंदाज में लेंगे सात फेरे

Parineeti Chopra Raghav Chadha wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा आज शादी के बंधंन में बंधेंगे। दोनों अपनी उदयपुर में शाही अंदाज में शादी रचा रहे हैं। दोपहर करीब एक बजे राघव की सेहराबंदी की रश्म की गई। दूल्हे राघव के साथ 18 बोट्स में बराती दुल्हन परी के लेने के लिए लीला पैलेस के लिए निकल गए हैं। दोनों ने कुछ समय पहले ही सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। बता दें कि राघव-परिणीति के प्यार के चर्चे लंबे समय से चल रहे थे, जो आज दोनों के दूसरे के हो जाएंगे।

स्विमिंग पूल पर बना शादी का मंडप
कपल की ड्रीम वेडिंग के लिए द लीला पैलेस दुल्हन की तरह सज चुका है। हर तरफ जश्न का माहौल है। राघव और परिणीति की शादी के लिए लीला पैलेस में स्विमिंग पूल पर मंडप बना है। पानी से भरे पूल के बीच दोनों सात फेरे लेकर एक दूसरे के हो जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें