Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

दरभंगा के पशुआहार एवं मुर्गी दाना एवं मुर्गी फार्मिंग व्यवसायी समूह के 17 ठिकानों पर छापेमारी जारी

September 27, 2023

दरभंगा के पशुआहार एवं मुर्गी दाना एवं मुर्गी फार्मिंग व्यवसायी समूह के 17 ठिकानों पर छापेमारी जारी

दरभंगा: आयकर विभाग, पटना की अन्वेषण इकाई ने दरभंगा के अशोक कैटल एण्ड पोल्ट्री फीड प्राइवेट लिमिटेड (पशु आहार) के समूह पर आज दूसरे दिन भी एक साथ देश के 13 ठिकानों पर छापेमारी जारी है। दरभंगा शहर के गुल्लोवाड़ा बसंतगंज स्थित महनसरिया समूह के तीन भाइयों अशोक महनसरिया, आनंद महनसरिया और राज कुमार महनसरिया सहित अन्य सभी निदेशक मंडलों को ध्यान में रखकर छापेमारी की जा रही है। कइनके आवास और दोनार औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री समेत दरभंगा में स्थित चार कार्यालयों, पुणो में दो एवं गुवाहाटी में एक कार्यालय में अभी भी छापेमारी चल रही है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दरभंगा के व्यवसायी के घर एवं कार्यालयों से अब तक एक करोड़ से अधिक नकदी रुपया बरामद हुआ हैा वहीं, बैंकों में स्थित लॉकरो एवं घर से मिले स्वर्णाभूषण एवं कीमती पत्थरों का मूल्यांकन किया जा रहा है। आयकर सूत्रों ने बताया कि भूमि खरीद बिक्री के भी कई कागजात मिले हैं जिनकी सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।आयकर सूत्रों की मानें तो देर शाम तक सभी ठिकानों से करोड़ों के अनाधिकृत लेन-देन का दस्तावेज मिले है। दरभंगा के किसी व्यवसायी के यहां पहली बार इतनी बड़ी छापेमारी की गई है। छापेमारी टीम में साइबर एवं फोरेंसिक एक्सपर्ट भी शामिल है। व्यवसायी के सभी ठिकानों पर मिले कंप्यूटर, लैपटाप, मोबाइल सहित दो नंबर से की गई लेनदेन से संबंधित कई रजिस्टर एवं दस्तावेज भी मिले हैं जिसको जब्त कर लिया गया है।

साइबर एक्सपर्ट एवं फोरेंसिक टीम जब्त कंप्यूटर, लैपटाप और मोबाइल को खंगालने में जुटी है। शाम तक की छापेमारी में मवेशी चारा व्यवसाय में बड़े पैमाने पर नकद लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं। यह व्यवसाय जीएसटी के अधीन नहीं है। हालांकि, रिटर्न में लेनदेन का विवरण दाखिल करना आवश्यक है, जो नहीं पाया गया है। विगत पांच वित्तीय वर्षों के खाता-बही भी जब्त किए गए हैं, जिसकी जांच चल रही है। वहीं टीम बैंक अकाउंट और लाकरों की जांच की जा रही है। छापेमारी दल में सौ से अधिक पदाधिकारी व कर्मी शामिल हैं। समूह पर आय छुपाने का आरोप है। समूह ने बिक्री का सही हिसाब नहीं देकर बेहिसाब आय अर्जित की है और कर की चोरी भी की है। इसे लेकर संपत्ति की खोज और जब्ती अभियान चलाया जा रहा है।

उधर समस्तीपुर जिले में पोल्ट्री व्यवसायी प्रकाश अनुपम उर्फ दिलीप साह के ताजपुर रोड के धर्मपुर मोहल्ला और कोठिया गांव सहित पटना स्थित चार्टड एकांउटेंट (सीए) के घर पर छापेमारी चल रही है। बताया जाता है कि सीए के आवास से कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। प्रकाश अनुपम के यहां भी कंप्यूटर, लैपटाप व मोबाइल को जब्त किया गया है। व्यवसायी के समस्तीपुर जिला मुख्यालय स्थित एक एवं ताजपुर स्थित तीन परिसरों पर छापामारी जारी है। इनके आवास से 14 लाख रुपया नगद भी मिले है बैंकों से मिले स्वर्णाभूषण का वैल्यूएशन कराया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें