Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेल अधिकारी यात्रियों को अतिथि मानकर सर्वोत्तम सेवाएं मुहैया कराए : Droupadi Murmu

September 14, 2023

रेल अधिकारी यात्रियों को अतिथि मानकर सर्वोत्तम सेवाएं मुहैया कराए : Droupadi Murmu

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि रेलवे न केवल देश की अर्थव्यवस्था की बल्कि इसकी एकता और सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता की भी रीढ़ है। द्रौपदी मुर्मू ने रेलवे के अधिकारियों से यात्रियों के साथ अतिथियों जैसा व्यवहार करने और सवरेत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए कहा। विभिन्न भारतीय रेलवे सेवाओं (2018-बैच) के 255 परिवीक्षाधीन अधिकारियों के एक समूह को संबोधित करते हुए मुमरू ने कहा कि रेलवे राष्ट्र की जीवन रेखा है। इन परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने यहां राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘‘प्रतिदिन लाखों यात्री ट्रेनों के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। यह लाखों लोगों का नियोक्ता होने के अलावा लाखों लोगों के सपनों और आकांक्षाओं का वाहक भी है।’’ राष्ट्रपति ने कहा कि साथ ही, रेलवे न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था की बल्कि भारत की एकता और सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता की भी रीढ़ है। उन्होंने परिवीक्षाधीन अधिकारियों से कहा, ‘‘यह आप जैसे युवा अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि रेलवे पारिस्थितिकी तंत्र की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाएं और प्रयास करें कि भारतीय रेलवे दुनिया में सवरेत्तम गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करे।’’

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ट्रेनों में यात्र करने वाले लोग यात्र की यादें अपने साथ लेकर जाते हैं। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि आप ग्राहकों, विशेषकर यात्रियों के साथ अपने अतिथि की तरह व्यवहार करें और उन्हें सवरेत्तम सेवा और सवरेत्तम अनुभव प्रदान करें, जिसे वे संजो सकें। आपको वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहिए।’’ उन्होंने यात्रियों की हर तरह से सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। मुमरू ने कहा, ‘‘उन्नत तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता-आधारित ऐप्लीकेशन के साथ, रेल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कुशल और त्रुटिरहित प्रणाली विकसित की जानी चाहिए।’’

उन्होंने युवा अधिकारियों से लोगों के अनुकूल और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन प्रणाली के लिए नए ऐप्लीकेशन और प्रणालियां तैयार करके देश की तकनीकी उन्नति में एक नया रास्ता तय करने में योगदान देने को कहा। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारतीय रेलवे द्वारा प्रतिदिन लाखों लोगों की जरूरतों और मांगों को पूरा किया जाता है और हर महीने लाखों टन माल का परिवहन किया जाता है, ऐसे में प्रौद्योगिकी का यथासंभव सवरेत्तम उपयोग करना जरूरी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें