Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानी व सीवरेज की समस्या को लेकर व्यापार मंडल भरमौर के पदाधिकारियों ने जल -शक्ति विभाग को सौंपा ज्ञापन

April 28, 2023

पानी व सीवरेज की समस्या को लेकर व्यापार मंडल भरमौर के पदाधिकारियों ने जल -शक्ति विभाग को सौंपा ज्ञापन

भरमौर (महिंद्र पटियाल): जन-जातीय क्षेत्र भरमौर में जल-शक्ति विभाग भरमौर की पेयजल आपूर्ति व मटमैले पानी की सप्लाई व सीवरेज समस्या को लेकर शुक्रवार को व्यापार मंडल भरमौर का एक प्रतिनिधिमंडल व्यापार मंडल भरमौर के प्रधान रंजीत शर्मा की अगुवाई में अधिशाषी अभियंता जल -शक्ति विभाग भरमौर हरबिंदर सिंह चौणा से मिला व उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने बताया कि भरमौर में प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति में मटमैले पानी की सप्लाई हो रही है जो कि लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है। भरमौर उपमंडल में सीवरेज लीकेज एक आम समस्या बन चुकी है। रोजाना पर्यटक भरमौर पंहुच रहें हैं जिससे उनमें एक गलत मैसेज जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से आग्रह किया है कि समय रहते इन समस्याओं का निपटारा किया जाए। इस मौके पर उनके साथ कोर कमेटी सदस्य टेक चंद ठाकुर, जैसी राम ठाकुर, उपाध्यक्ष आजाद जरियाल, कोषाध्यक्ष कर्ण शर्मा भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें