Site icon Dainik Savera Times

Haryana : रिटायर्ड सेना के हवलदार ने खुद को मारी गोली, घरेलू क्लेश था कारण

Crime news

Crime news

झज्जर। मातनहेल में सीआरपीएफ से रिटायर्ड हवलदार नरेंद्र सिंह (46) ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से बेटे के सामने खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई।

बेटा खा रहा था खाना, तभी मारी गोली

घटना सुबह करीब सात बजे की है। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर में भेजा। पुलिस इस मामले में मृतक के बेटे चिंटू के बयान पर कार्रवाई कर रही है। पूर्व सैनिक द्वारा खुद को गोली मारने के मामले का कारण घरेलू क्लेश बताया जा रहा है। नरेंद्र सिंह घर के आंगन में बैठा था। जबकि उसका बेटा खाना खा रहा था। इसी दौरान नरेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही बेटा भागा, लेकिन तब तक नरेंद्र की मौत हो चुकी थी।

10 साल पहले हुआ था रिटायर

नरेंद्र आर्मी से 10 वर्ष पूर्व रिटायर्ड होकर अपने घर में ही रह रहा था। नरेंद्र सिंह का एक बेटा चिंटू है, जिसकी शादी हो चुकी है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि उन्हें एक व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर में भेजा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version