Rinku Singh marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह जल्द ही अपने निजी जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। टीम इंडिया और आईपीएल में व्यस्त कार्यक्रम के चलते कई बार टल चुकी उनकी शादी अब जून 2026 में तय कर दी गई है। रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ सात फेरे लेंगे। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल के लगातार शेड्यूल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि शादी क्रिकेट सीजन खत्म होने के बाद ही आयोजित की जाए, ताकि रिंकू सिंह को अपने इस खास मौके के लिए पूरा समय मिल सके।
लखनऊ में हुई थी चर्चित सगाई
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी। यह समारोह खेल और राजनीति की दुनिया के दिग्गजों की मौजूदगी के कारण खासा चर्चा में रहा। सगाई कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला सहित कई सांसद और विधायक शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें- 16 साल की लड़की ने पिया तेजाब, मां ने बेटी के पति पर लगाए गंभीर आरोप
शादी की पहली तारीख 18 नवंबर 2025 तय की गई थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतिबद्धताओं के चलते इसे आगे बढ़ाना पड़ा। बाद में फरवरी 2026 का विकल्प सामने आया, हालांकि उस समय टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल की वजह से योजनाएं एक बार फिर बदल गईं।
शादी की जगह पर जल्द होगा फैसला
रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि विवाह स्थल को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। लखनऊ और वाराणसी को संभावित विकल्पों के रूप में देखा जा रहा है। वहीं शादी के बाद अलीगढ़ में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किए जाने की संभावना है, जिसमें राजनीति, खेल, फिल्म और सामाजिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- ज्यादा ऑनलाइन गेम खेलने के कारण लड़के को आया माइंड अटैक, दिमाग की नस फटने से हुई मौत
IPL ने दिलाई देशव्यापी पहचान
रिंकू सिंह को असली पहचान आईपीएल 2023 में मिली, जब उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में यश दयाल की गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी थी। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद उनका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंचा और उन्हें भारतीय टीम में भी जगह मिली।
अब क्रिकेट के इस चमकते सितारे और राजनीति से जुड़े प्रतिष्ठित परिवार के बीच होने वाला यह विवाह न केवल खेल प्रेमियों बल्कि सियासी हलकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...