Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

दियोटसिद्ध में बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट की दुकान पर बेचा जाने वाला ‘रोट’ खाने लायक नहीं : रिपोर्ट

November 20, 2024

दियोटसिद्ध में बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट की दुकान पर बेचा जाने वाला ‘रोट’ खाने लायक नहीं : रिपोर्ट

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के दियोटसिद्ध में बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट की दुकान पर ‘प्रसाद’ के रूप में बेचे जाने वाले ‘रोट’ के नमूने जांच में खाने लायक नहीं पाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बाबा बालक नाथ मंदिर में चढ़ाए जाने वाले ‘रोट’ को लेकर कई शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंदिर से ‘रोट’ के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए सोलन जिले की कंडाघाट प्रयोगशाला में भेजा।

उन्होंने बताया कि जांच में मंदिर में चढ़ाए जाने वाले ‘रोट’ खाने लायक नहीं पाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि ‘प्रसाद’ के रूप में चढ़ाए गए ‘रोट’ बासी थे और ये सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। सहायक आयुक्त (खाद्य एवं सुरक्षा) अनिल शर्मा ने जांच रिपोर्ट के हवाले से बताया कि ‘रोट’ के नमूने जांच में फेल हो गए हैं और विभाग दिशा-निर्देशों के मुताबिक कार्रवाई करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें