Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘पेमेंट मांगने पर फिल्म से बाहर निकाला’, वीडियो बनाकर फूट-फूट कर रोए लापता लेडीज फेम एक्टर; डॉयरेक्टर पर लगाए गंभार आरोप

June 28, 2026

‘पेमेंट मांगने पर फिल्म से बाहर निकाला’, वीडियो बनाकर फूट-फूट कर रोए लापता लेडीज फेम एक्टर; डॉयरेक्टर पर लगाए गंभार आरोप

Satendra Soni News: फिल्म ‘लापता लेडीज’ और वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले अभिनेता सतेंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फिल्ममेकर पुष्पेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेता का कहना है कि मध्य प्रदेश के मैहर में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनसे और अन्य कलाकारों के साथ गलत व्यवहार किया गया।

सतेंद्र सोनी ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि वह फिल्म ‘पेड़ पालकी’ की शूटिंग के लिए मैहर गए थे। उनके अनुसार, फिल्ममेकर ने शुरुआत में उन्हें 50 हजार रुपये साइनिंग अमाउंट के तौर पर दिए थे और भरोसा दिलाया था कि बाकी पेमेंट शूटिंग के दौरान कर दी जाएगी। अभिनेता ने बताया कि लगातार आठ दिनों तक शूटिंग करने के बाद जब उन्होंने और दूसरे कैरेक्टर आर्टिस्ट्स ने अपनी बाकी पेमेंट मांगी, तो फिल्ममेकर ने पैसे देने की बजाय उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि सभी कलाकारों को होटल खाली करने के लिए कहा गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Satendra Soni (@satendrassoni)


इस घटना के बाद सतेंद्र सोनी ने एक और वीडियो शेयर कर जानकारी दी कि वह और बाकी कलाकार सुरक्षित मुंबई लौट आए हैं। उन्होंने इस मुश्किल समय में मदद करने के लिए मैहर पुलिस, अभिनेता आशुतोष राणा और अन्य लोगों का धन्यवाद किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि यह सफर उनके लिए काफी मुश्किल रहा, लेकिन सभी की मदद से वह सुरक्षित मुंबई वापस पहुंच गए।

बता दें कि सतेंद्र सोनी कई फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने ‘डॉक्टर जी’, ‘बवाल’, ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ और ‘हेलो बच्चों’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं, किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज़’ में उनके छोटे लेकिन अहम किरदार को दर्शकों ने काफी सराहा था। यह फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी थी और ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री भी रही थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें