Site icon Dainik Savera Times

घने के कारण आपस में टकराए 7 वाहन, दो की मौत, 6 से ज्यादा घायल

Parbhani-Pathri Highway road accident

Parbhani-Pathri Highway road accident

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार तड़के घने कोहरे के कारण ग्वालियर हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 7 वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 6 से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सुबह के समय कोहरा घना होने के कारण कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान हाईवे पर चल रहे वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए। दुर्घटना में पांच ट्रक और दो कारें शामिल थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

ये भी पढ़ें: Pawan Singh Happy Birthday: 40 साल के हुए Power Star Pawan Singh, जानिए कैसे बने सिंगर, क्या है कहानी?

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया और यातायात को फिर से शुरू कराया। शुरुआती जांच में हादसे का कारण घना कोहरा और कम विजिबिलिटी मानी जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान सावधानी बरतें, धीमी गति से वाहन चलाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

ये भी पढ़ें: Stock Market Today: सप्ताह की शुरुआत में शेयर बाजार में रहा दबाव, जानें Sensex-Nifty के हाल

Exit mobile version