Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

दोपहर 12 बजे रामलला का होगा सूर्य तिलक, 8000 मंदिरों में एक साथ मनाया जाएगा श्रीराम जन्मोत्सव

March 27, 2026

दोपहर 12 बजे रामलला का होगा सूर्य तिलक, 8000 मंदिरों में एक साथ मनाया जाएगा श्रीराम जन्मोत्सव

नेशनल डेस्क: अयोध्या में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। रामनवमी के इस पावन अवसर पर लोगों का जनसैलाब उमड़ा है। लोग सुबह से ही सरयू नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों में लंबी लाइनें लगी हुई हैं। इस अवसर पर रामलला का भव्य सूर्य तिलक किया जाएगा, जो लगभग चार मिनट तक चलेगा। यह तिलक ठीक उसी समय होगा, जब भगवान राम के जन्म का क्षण माना जाता है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अयोध्या को 6 जोन और 29 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। अधिकारी पूरी तरह से स्थिति पर नजर रखे हुए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।

वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दर्शन की प्रक्रिया सामान्य समय से लगभग एक घंटे पहले शुरू कर दी गई है, जो देर रात 11 बजे तक चलेगी। दोपहर 12 बजे करीब 8000 मंदिरों में एक साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें