Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP द्वारा चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान, सरकार की जन विरोधी नीतियों से लोगों को करवाया जाएगा अवगत

February 15, 2023

BJP द्वारा चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान, सरकार की जन विरोधी नीतियों से लोगों को करवाया जाएगा अवगत

रामपुर बुशहर में जिला महासु के अध्यक्ष अरूण फालटा ने बताया कि कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ रामपुर में भी हस्ताक्षर अभियान कल से चलाया जाएगा! इस दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने जनता की सुविधाओं के लिए खोले संस्थान बंद किए जा रहें। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हर समय आर्थिक बदहाली का रोना रो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोन लेने की प्रथा भी कांग्रेस ने शुरू की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी। सरकार के संस्थान बंद करने के फैसले से रामपुर लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है!

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को गुमराह करने के बजाय अपनी दस गारंटियों को पूरा करें। जिसकी लोग रहा देख रहे हैं! इस दौरान उन्होंने बताया कि रामपुर में कई संस्थान बंद किए गए हैं जहाँ पर यहाँ के लोगों को लाभ मिल रहा था! इन समस्याओं को लेकर भाजपा गांव गांव में जाएंगे और लोगों को कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत करवाएंगे!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें