Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Smartphone Tips: बारिश में भीगा फोन? तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना हो सकता है भारी नुकसान

March 26, 2026

Smartphone Tips: बारिश में भीगा फोन? तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Smartphone Tips: बरसात का मौसम जहां ठंडक और सुकून लेकर आता है, वहीं यह आपके स्मार्टफोन के लिए खतरा भी बन सकता है। हल्की सी लापरवाही डिवाइस को पूरी तरह खराब कर सकती है। ऐसे में जरूरी है कि अगर फोन पानी में भीग जाए, तो घबराने के बजाय सही कदम उठाए जाएं और कुछ आम गलतियों से बचा जाए।

गीला फोन तुरंत ऑन करना खतरनाक
कई लोग यह जांचने के लिए फोन तुरंत चालू कर देते हैं कि वह काम कर रहा है या नहीं। लेकिन ऐसा करने से अंदर मौजूद नमी के कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है और फोन की मदरबोर्ड खराब हो सकती है।

हीटर या हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें
फोन सुखाने के लिए गर्म हवा का उपयोग करना सुरक्षित नहीं है। हेयर ड्रायर या हीटर से निकलने वाली तेज गर्मी फोन के इंटरनल पार्ट्स और बैटरी को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे डिवाइस खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें :

 

फोन को झटकना भी नुकसानदेह
कुछ लोग पानी निकालने के लिए फोन को जोर-जोर से हिलाते हैं, लेकिन इससे पानी और अंदर तक फैल सकता है। यह छोटे सर्किट्स को नुकसान पहुंचाकर समस्या को और बढ़ा देता है।

गीले फोन को चार्ज पर न लगाएं
सबसे बड़ी गलती है गीले फोन को चार्जिंग पर लगाना। इससे न केवल फोन खराब हो सकता है, बल्कि करंट लगने या आग लगने का भी खतरा रहता है।

ये भी देखें :

क्या करें सही तरीका?
अगर फोन भीग जाए तो सबसे पहले उसे तुरंत स्विच ऑफ करें। संभव हो तो सिम कार्ड और बैक कवर निकाल दें। इसके बाद फोन को सूखी जगह पर रखें। आप इसे चावल में रख सकते हैं, जिससे नमी जल्दी खत्म हो जाती है। कम से कम 24 से 48 घंटे तक फोन को सूखने दें, तभी दोबारा इस्तेमाल करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें