Site icon Dainik Savera Times

सोनीपत में ट्रिपल मर्डर से दहशत, एक हत्या की और आशंका

सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र स्थित टीडीआई सिटी के बीपीएल फ्लैट्स में रविवार देर रात हुए ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत है। एक व्यक्ति ने पति-पत्नी समेत एक अन्य महिला पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

कट्टे में मिला महिला का शव

सोनीपत में अभी तिहरे हत्याकांड का मामला पूरी तरह से प्रकाश में भी नहीं आया था कि नई गोहाना की सब्जी मंडी क्षेत्र में एक महिला का शव कट्टे में मिला। आरोपी शव को निर्माणाधीन मकान की नींव में डाल गया। गोहाना सिटी थाना पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि वन विभाग वाली गली निवासी प्रियंका की संदिग्ध हालात में हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो नई सब्जी मंडी के पीछे एक निर्माणाधीन मकान की नींव में संदिग्ध कट्टा पड़ा मिला।

शराब के नशे में दिया वारदात को अंजाम

मृतकों की पहचान विजय और उनकी पत्नी सुनीता निवासी कोट मोहल्ला, सोनीपत तथा स्वाति निवासी गांव बड़ौली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों पर हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस, जिले के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात को बीपीएल फ्लैट्स में रहने वाले ब्रह्मप्रकाश ने अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति और मृतकों के साथ उसके संबंधों की भी जांच कर रही है। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर कार्रवाई शुरू कर दी।

सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस

एफएसएल टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि वारदात से जुड़े हर पहलू की जानकारी मिल सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या में इस्तेमाल हथियार और वारदात के तरीके को लेकर और जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल पुलिस आरोपी से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है। सोनीपत के कुंडली में तिहरे हत्याकांड के बाद गोहाना की नई सब्जी मंडी क्षेत्र में रविवार की रात को एक महिला का शव कट्टे में बंद मिला। आरोपी शव को निर्माणाधीन मकान की नींव में डालकर फरार हो गया। घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

एक नजर इधर भी :-

Exit mobile version