Special train NEET Re-exam 2026 : भोपाल। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) की पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने Special Train चलाने का फैसला लिया है।
ये रहेगा Special Train का रूट
इसे ध्यान में रखते हुए इंदौर, भोपाल और रतलाम के बीच एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचने में मदद मिलेगी। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09354 इंदौर-भोपाल स्पेशल 20 जून को सुबह 11:25 बजे इंदौर से रवाना होगी। यह ट्रेन फतेहाबाद, बड़नगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर और संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर ठहराव लेते हुए शाम 7 बजे भोपाल पहुंचेगी। वापसी यात्रा के लिए गाड़ी संख्या 09353 भोपाल-रतलाम स्पेशल 20 जून को शाम 7:40 बजे भोपाल से रवाना होगी। यह ट्रेन संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, उज्जैन और नागदा स्टेशनों से होकर अगले दिन रात 12:55 बजे रतलाम पहुंचेगी।
ट्रेन में लगाए जाएंगे 17 कोच
रेलवे ने बताया कि यात्रियों की संभावित अतिरिक्त संख्या को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 13 स्लीपर कोच, दो सामान्य श्रेणी के कोच और दो एसएलआर/डी कोच शामिल रहेंगे। इससे बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों और उनके साथ आने वाले अभिभावकों को यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। पश्चिम मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) सौरभ कटारिया ने बताया कि नीट पुनर्परीक्षा के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह विशेष ट्रेन संचालित की जा रही है।
हजारों अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत
इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध यात्रा उपलब्ध कराना है, जिससे कि वे बिना किसी परेशानी के अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें। रेलवे की इस पहल से इंदौर, रतलाम, उज्जैन और मार्ग के अन्य शहरों से भोपाल आने वाले हजारों विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Also Read :

