Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

राबड़ी की सरकार को चिट्ठी : बंगला खाली करने से पहले हो लालू के लिए व्यवस्था

June 18, 2026

राबड़ी की सरकार को चिट्ठी : बंगला खाली करने से पहले हो लालू के लिए व्यवस्था

Rabri Devi’s Letter to the Government : पटना। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवंटित 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने की म‍ियाद 15 जून को पूरी हो चुकी है। भवन निर्माण विभाग ने नोटिस द‍िया था। अभी तक आवास खाली नहीं हुआ है।

यहां लालू के लिए है अलग कमरा

इस बीच चर्चा है कि राबड़ी देवी ने बिहार सरकार को पत्र लिखकर समस्या बताई है। कहा ये भी जा रहा है क‍ि एक सप्ताह पहले राबड़ी देवी के सचिव ने पत्र लिखकर कहा था क‍ि कार्यकाल पूर्ण होने तक 10 सर्कुलर रोड आवास में ही रहने दिया जाए। अंदरखाने शिफ्टि‍ंग की तैयारी पूरी हो चुकी है। क‍िसी भी समय लालू परिवार 39 हार्डिंग रोड आवास में श‍ि‍फ्ट हो सकता है। राबड़ी देवी ने अपने पत्र में राजद सुप्रीमो की सेहत की चर्चा की है। बताया है कि उन्हें संक्रमण का खतरा है। इस कारण उन्हेंं परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रहने की सलाह डॉक्टर ने दी है। इसको देखते हुए 10 सर्कुलर रोड आवास में उनके लिए विशेष व्यकवस्थास की गई है। उनका अलग कमरा है।

क‍िडनी ट्रांसप्लांट के बाद नहीं चढ़ सकते सीढ़‍ियां

उन्होंने सरकार से अनुरोध क‍िया है कि उन्हें आवंटित सरकारी आवास में उनके लिए वि‍शेष व्यवस्था की जाए। सिंगापुर में क‍िडनी ट्रांसप्लांट के बाद उन्हेंं सीढ़‍ियां चढ़ने से मना किया गया है। इसलिए पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने ग्राउंड फ्लोर पर ही उनके लिए व्य‍वस्थाद कराई थी। जैसे ही सारी व्येवस्था हो जाएगी, उनका परिवार नए आवास में श‍िफ्ट हो जाएगा। बता दें कि 15 जून तक आवास खाली करने का नोटिस दिया गया था। लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती ने पिछले दिनों कहा था कि आवास को डेडलाइन से पहले खाली कर दिया जाएगा, हालांक‍ि समय बीत चुका है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें