Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

दोहरे हत्याकांड का आरोपी भाग रहा था दिल्ली, पहले ही गिरफ्तार

June 18, 2026

दोहरे हत्याकांड का आरोपी भाग रहा था दिल्ली, पहले ही गिरफ्तार

Double Murder Case Already Arrested : सोनीपत। पुलिस की सतर्कता से दोहरे हत्याकांड के आरोपी को वारदात के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हत्या की घटनाओं को अंजाम देने के बाद दिल्ली की ओर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने भिगान टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कर उसे पकड़ लिया।

की थी चाचा और दोस्त की हत्या 

पुलिस के अनुसार 17 जून को पानीपत के मॉडल टाउन निवासी साहिल मलिक ने पंजाब के डेराबस्सी क्षेत्र में अपने चाचा राहुल मलिक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को कार में रखकर वहां से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने सभी संबंधित इकाइयों को सतर्क करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही सीआईए और थाना मुरथल पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय हो गई। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। आरोपी के संभावित मार्ग का पता लगाकर भिगान टोल प्लाजा पर विशेष नाकाबंदी की गई। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी के वाहन को रोककर उसे गिरफ्तार कर लिया।

दोनों की लाश को सिवाह नहर के पास फेंका था

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि चाचा की हत्या के बाद वह पानीपत पहुंचा, जहां उसने अपने मित्र अंकुश को सेक्टर 13-17 चौक से कार में बैठाया। इसके बाद उसने पानीपत सब्जी मंडी क्षेत्र के पास चलते वाहन में अंकुश को भी गोली मार दी। आरोपी ने दोनों शवों को पानीपत के सिवाह नहर क्षेत्र के निकट फेंक दिया और दिल्ली की ओर निकल गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दोनों शवों की बरामदगी तथा अन्य साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी को आगे की पूछताछ और जांच के लिए सीआईए-1, पानीपत के हवाले किया गया है। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है और गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सोनीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक, खुफिया सूचनाओं और बेहतर समन्वय के बल पर अपराधियों तक तेजी से पहुंच बनाई जा रही है। हरियाणा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Also Read :

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें