Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : हनुमान शक्ति, भक्ति, सेवा के पर्याय : डॉ. अरविंद

strength-devotion-hanuman

strength-devotion-hanuman

सोनीपत। Strength, Devotion: Hanuman सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति, सेवा और समर्पण के पर्याय हैं। सदियों से उनकी कर्तव्यनिष्ठा समाज को प्रेरित करती रही है।

हनुमान जी के आदर्शों को अपनाने पर जोर

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे हनुमान के आदर्शों को अपने जीवन और दिनचर्या में अपनाएं तथा समाज सेवा को प्राथमिकता दें। हनुमान जयंती के अवसर पर मन्त्री गोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव जुआं पहुंचे, जहां महादेव मन्दिर ट्रस्ट की ओर से प्राचीन शिव मन्दिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया।

भंडारे में किया प्रसाद ग्रहण

मन्त्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शान्ति की कामना की। इसके उपरान्त वे गांव माहरा के प्राचीन हनुमान मन्दिर में आयोजित भण्डारे में पहुंचे और श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं। सभा को सम्बोधित करते हुए मन्त्री ने कहा कि हनुमान का जीवन समर्पण, साहस और परिश्रम का सर्वोत्तम उदाहरण है।

विकास के लिए मांगा लोगों से सहयोग

उनका चरित्र हमें सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र और समाज की सेवा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। ऐसे पर्वों के माध्यम से हमारी संस्कृति और परम्पराएं सुरक्षित रहती हैं तथा नई पीढ़ी को उनके महत्व का ज्ञान मिलता है। मन्त्री ने लोगों से कमजोर वर्गों की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा और सहयोग से ही समाज सुदृढ़ बनता है और देश प्रगति करता है।

Also Read : हनुमान शक्ति, भक्ति, सेवा के पर्याय : डॉ. अरविंद

Also Read : गर्मी अभी दूर, तेज हवाओं और बारिश की आशंका

Also Read : रूस-यूक्रेन युद्ध में सोनीपत के युवक की मौत

Also Read : सोनीपत में ठगने के आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Also Read : प्रदेश की खेल नर्सरियों का ट्रायल आज

Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

Exit mobile version